बस्ती, अप्रैल 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र के नव नर्मित मकान में छत के कुंडे से लटककर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। मामला सेवरालाला ग्राम पंचायत के नोहरी पुरवा का है। शरीद फंदे से लटका होने की जानकारी मिलने परिजन मौके पर पहुंचे और शरीर को उतार कर सीएचसी विक्रमजोत पहुंचे। जहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।परिजनों के अनुसार राज कुमार प्रजापति (28) पुत्र दयाराम निवासी नोहरीपुरवा ने एक मकान में छत के कुंडे से लटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी मेडिकल कॉलेज अयोध्या में इलाज के दौरान मौत हो गई। अयोध्या पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...