छत के ऊपर से गुज़र रहे हाई वोल्टेज तार के झटके से बचा युवक
सीवान, मई 15 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। हुसैनगंज दक्खिन मोहल्ला के निवासी नूर आलम साहब के घर के पास स्थित लगभग दो दशक से अधिक जर्जर हो चुके सीमेंट के बिजली पोल से पश्चिम व दक्खिन दिशा में बिजली का तार गुजर रहा है।
बिजली पोल का झुकाव पश्चिम दिशा में तार का खिंचाव अधिक होने के कारण बिजली पोल पश्चिम दिशा में झुकता जा रहा है। इस कारण दक्खिन दिशा की तरफ जा रहा बिजली का तार नूर आलम साहब के छत की दीवार के ऊपर से गुज़र रहा है। बुधवार शाम की बारिश के बाद गीले चारदीवारी पर सुबह कपड़ा डालने के दौरान उनके घर के युवक सिराज हुसैन को बिजली का जोरदार झटका लगा। हालांकि युवक ने जल्दी से खुद को दीवार से दूर कर लिया जिस से बाल बाल बच गया।
घबराहट का माहौल घर के लोग घबराए हुए हैं क्योंकि 2 हफ्ते बाद घर में शादी है और बिजली के तार से कोई बड़ा हादसा हो सकता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.