बहराइच, अप्रैल 22 -- तेजवापुर, संवाददाता। फखरपुर थाना क्षेत्र के गुलाब सिंह पुरवा में बिजली विभाग की ओर से मकानों के छतों के ऊपर से बिजली लाइन दौड़ा दी गई है। हादसे बचने के लिए प्रभावित लोग लाइनों में प्लॉस्टिक की पाइप से ढके हैं,बावजूद तेज हवाएं चलने पर अक्सर मकानों में करंट के झटके लग रहे हैं। जानलेवा बनी लाइन को हटाने के लिए ग्रामीण दौड़ लगा रहे हैं,लेकिन विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बड़े हादसे की आशंका को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं। विद्युत उपकेंद्र फखरपुर क्षेत्र के मरौचा गांव के मजरा गुलाब सिंह पुरवा में गंभीर लापरवाही सामने आई है। गांव निवासी रामकुमार उर्फ रामू के घर की छत के ऊपर से 440 वोल्ट का बिजली का तार गुजर रहा है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- वर्षों पहले लगे बिजली खंभों पर लाइन खींचने की मांग...