छत की सरिया चोरी
चंदौली, मार्च 31 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर स्थित एक मकान के छत की सरिया बीते रविवार की देर रात चोर काट कर ले गए। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। दुलहीपुर निवासी सनत कुमार झा का मकान साहूपुरी रोड पर है। घर के पीछे से छत पर चढ़े चोर छत में लगी सरिया को काट कर ले गए। इसकी जानकारी भुक्तभोगी को होने पर मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.