छत की दवार गिरने से महिला की हुई मौत
भदोही, मई 14 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुंद गांव में बुधवार को छत संग दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गांव निवासी 45वर्षीय आसमा पत्नी राशिद खान घर की छत पर कपड़े उतारने गई थीं। इसी बीच अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ा। दीवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से चोटिल हुई महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल आसमा को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल महाराजा बलवंत सिंह ले आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- महिला ने खाया जहर, मौत मृतका का एक 18 वर्षीय पुत्र है जो पैर से विकलांग है। वहीं पति राशिद खान मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। ग्रामीणों का कहना है कि राशिद खान की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.