वाराणसी, अप्रैल 26 -- सेवापुरी (वाराणसी), संवाद। कपसेठी गांव में रविवार दोपहर मकान के छत की ढलाई करते समय मजदूर का पैर फिसल गया। उसकी गिरने से मौत हो गई। कपसेठी गांव के आशुतोष विश्वकर्मा के निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई हो रही थी। तभी 27 वर्षीय मजदूर रोहित कुमार पैर फिसल जाने के कारण गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। उसे पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मिर्जापुर के दुनाई जमुआ (कछवां) निवासी था। उसे दो साल की बेटी, आठ माह का पुत्र है। यह भी पढ़ें- कटिहार में आसमान से बरसी आफत, ठनका की चपेट में आए तीन की मौत; चीख पुकार मची पत्नी रेखा देवी रो रो कर बेहाल है। ग्रामीणों के अनुसार कछवा के ठेकेदार प्रमोद कुमार यादव के साथ रोहित काम करता था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.