बस्ती, मार्च 3 -- साऊंघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के कोड़रा पांडेय में सोमवार की सुबह एक किशोरी का शव पुराने घर में पूजा वाले कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मिलते ही पुरानी बस्ती थाने के अतिरिक्त निरीक्षक रमजान अली व चौकी प्रभारी हड़िया संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी। घटना की वजह की पड़ताल की जा रही है। इसी थानाक्षेत्र के कोड़रा पांडेय निवासी अजय कुमार पांडेय की दो संतानें हैं। पुरानी बस्ती स्थित एक दुकान पर काम करने वाले अजय का बड़ा बेटा किशन मुंबई में रहकर कामकाज करता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.