छत की कुंडी से लटकती मिली विवाहिता की लाश
महाराजगंज, अप्रैल 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा टोला चौरसिया में एक विवाहिता की छत की कुंडी से लटकती लाश मिली। इस घटना के बाद सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।गांव निवासिनी लक्ष्मीना (23) की नवंबर 2025 में राजन गुप्ता के साथ प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद उसने एक मृत बच्ची को जन्म दिया था। चर्चाओं के अनुसार बाद में पति-पत्नी में दूरी बढ़ती गयी। बताया जा रहा है कि वर्तमान में उसका पति चेन्नई में तथा छोटा भाई मुंबई में रोजगार के लिए रहते हैं, जबकि घर पर वह सास-ससुर के साथ रहती थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.