कटिहार, मार्च 25 -- अमदाबाद। दिल्ली में अमदाबाद प्रखंड के नासी टोला निवासी एक मजदूर की छत का मलबा गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रखंड के बैरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6, नासी टोला निवासी शेख भोलू के 34 वर्षीय पुत्र शेख चुन्ना के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेख चुन्ना लगभग तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में दिल्ली गया था। वह देवनगर में रहकर करोल बाग इलाके में भवन तोड़ने का काम करता था। बीते रविवार को करोल बाग में एक भवन तोड़ने के दौरान अचानक छज्जे का बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की दोपहर करीब चार बजे एंबुलेंस से उसका शव नासी टोला गांव लाया गया। शव पहुंचते ही ...