नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। वेलकम इलाके में एक मकान की छत का प्लास्टर गिरने से 15 साल के किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका जुड़वा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे ने तब हैरानी वाला मोड़ आया जब मृत नाबालिग के पास से पुलिस को पांच कारतूस मिले। कारतूस मिलने के बाद नाबालिग की पहचान उजागर नहीं की गई। पुलिस अब दोहरे एंगल से जांच कर रही है। पहला हादसे का कारण व दूसरा यह कि एक किशोर के पास ये कारतूस कहां से आए और इनका मकसद क्या था। मृत नाबालिग का आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के करीब 5 बजे दोनों जुड़वा भाई अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद परिजन किशोर को पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार स्थित अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित क...