धनबाद, अप्रैल 11 -- झरिया। थाना क्षेत्र के भगतडीह परसाटाढ़ में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां रहने वाले पवन कुमार की पत्नी ममता देवी (32) अपने कमरे में परिवार के साथ सो रही थीं, तभी अचानक छत का प्लास्टर टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इस घटना में ममता देवी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें झरिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि परिवार के अन्य सदस्य इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...