बांका, मई 21 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के छत्रहार पंचायत गांव में एक सुने घर से बीते रात मंगलवार को चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। इस घटना में पीड़ित मुकुंद तिवारी ने अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि सभी परिवार बंगाल के आसनसोल में रहते हैं। बुधवार को बहन के शादी की सालगिरह में शरिक होने आए थे । इसके पहले जब गांव आकर घर का मुख्य दरवाजा खोल तो नजारा देख दंग रह गए । यह भी पढ़ें- छत्रहार में एक सुने घर में चोरों ने लाखों की संपत्ति उड़ाईघटना का विवरण बताया कि मुख्य द्वार बंद रह गया, और चोरों ने घर के चारो कमरे का ताला तोड़ सभी कीमती सामानों की चोरी कर ली । बताया कि चोरों ने चहारदीवारी लांघ कर घर के अंदर प्रवेश किया, और घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने नकदी, आभूषण सहित चार लाख से अधिक की संपत्ति च...