बरेली, मार्च 7 -- सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से विकास कार्यों के लिए सांसद लगातार धनराशि स्वीकृत कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार और आंवला के सांसद नीरज मौर्य के साथ ही बाहरी क्षेत्रों के राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और सुरेंद्र सिंह नागर ने भी पैसा दिया। अब तक कुल 570.965 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 360.856 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इस निधि से अब तक 34 निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। सांसद निधि से प्रति वर्ष पांच करोड़ रुपये तक के कार्यों के तहत मुख्य रूप से सामुदायिक संपत्तियों का निर्माण होता है। इनमें पक्की सड़कें, पुल, स्कूल भवन, सामुदायिक केंद्र, पेयजल की व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्र, पार्क आदि शामिल हैं। बरेली के सांसदों ने इनके निर्माण में निधि खर्च की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ...