मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। हिंदवी स्वाभिमान और अदम्य साहस के प्रतीक धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज के पावन बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को छत्रपति शिवाजी सेना द्वारा नंगे पांव मशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति और अनुशासन से ओतप्रोत यह यात्रा सायं 4:30 बजे टाउन हॉल से प्रारंभ होकर मालवीय चौक और अंसारी रोड होते हुए पावन शिव चौक पर संपन्न हुई। हाथों में प्रज्वलित मशालें और हृदय में अटूट श्रद्धा लिए सैकड़ों शिवाजी सैनिकों ने नंगे पांव चलकर अपनी धर्मनिष्ठा का परिचय दिया। पदयात्रा के दौरान पूरा वातावरण वीर शिवाजी और संभाजी महाराज के जयघोष से गुंजायमान रहा।शिव चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान केवल इतिहास का पन्ना नहीं, बल्कि राष्ट्र के...