लखनऊ, जुलाई 31 -- छत्रपति शिवाजी महाराज की स्मृतियों को सहेजने का काम यूपी व महाराष्ट्र मिलकर करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय इस उद्देश्य से महाराष्ट्र के दौरे पर गए हैं। यहां उन्होंने महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार से मुलाकात की और आगरा की कोठी मीना बाजार के संरक्षण में सहयोग मांगा। यहां भव्य स्मारक बनेगा।उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा स्थित कोठी मीना बाजार छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा एक ऐतिहासिक स्थल है। जयपुर राज परिवार के राजस्व अभिलेखों व अध्ययन के आधार पर यह तथ्य सामने आया है कि मिर्जा राजा जय सिंह के पुत्र राम सिंह के आवासीय परिसर में ही औरंगजेब ने छलपूर्वक छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र को नजरबंद किया था। अपनी अद्वितीय रणनीति, साहस व बुद्धिमत्ता के बल पर शिवाजी महाराज यहां से न...