छत्रपति शिवाजी विद्यालय में एनसीसी सीनियर डिवीजन के कैडेट्स का चयन
बुलंदशहर, जुलाई 17 -- हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। भर्ती कर्नल प्रियदर्शन चौधरी की देखरेख में आयोजित की गई, जिसमें 90 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 41 यूपी बटालियन के सूबेदार अवतार सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत पहले अभ्यर्थियों का वजन और लंबाई मापी गई। इसके बाद 1600 मीटर दौड़, पुल-अप्स और पुश-अप्स कराए गए। अंत में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया के बाद सीनियर डिवीजन में 52 छात्रों और सीनियर विंग में 14 छात्राओं का चयन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान, 41 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रियदर्शन चौधरी, सूबेदार मेजर धर्मवीर सिंह, सूबेदार अवतार सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.