गंगापार, फरवरी 19 -- छत्रपति शिवाजी पीजी कॉलेज सहसों परिसर में मराठा सम्राट वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि आदर्श शासन व्यवस्था, साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और रणनीति से कार्य करते हुए हिंदवी स्वराज की स्थापना की। उनके जीवन से युवाओं को साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है। विद्यार्थियों को शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर पुष्कर सिंह, मुन्ना सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, भूपेंद्र मिश्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.