छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का मंचन होगा
गाज़ियाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। हिंदू साम्राज्य दिवस के मौके पर 28 जून को नवयुग मार्केट स्थित बलिदान पथ पर छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के जीवंत मंचन का कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के 353 वें वर्ष के अवसर पर किया जाएगा। भारत माता सांस्कृतिक संस्थान के महामंत्री मनमीत कुमार ने बताया कि 28 जून (रविवार) को नवयुग मार्केट स्थित बलिदान पथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज और मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी होंगे। इस कार्यक्रम में बहनों की बुलेट वाहिनी, अश्व वाहिनी, खड़्ग वाहिनी का प्रदर्शन व छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का जीवंत मंचन शामिल रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.