भागलपुर, फरवरी 19 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सत्य सनातन वैदिक समाज द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान प्रांगण मोहनपुर नरगा में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता पंडित रामप्रसाद वैदिक ने की। प्रेरणा दिवस का उद्घाटन शिवाजी महाराज के चित्र के सामने दीप जलाकर संस्था के प्रधान जगतराम साह कर्णपुरी ने किया। उपस्थित मंचासिन अतिथियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिवाजी महाराज को नमन किया। मुख्य अतिथि साहित्यकार देवेंद्र दास ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय संस्कृति के संरक्षक थे। छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान योद्धा थे। मौके पर जवाहर लाल मंडल, प्रणव कुमार, अशुतोष कुमार सिंह, लक्ष्मण मंडल, गंगा मंडल, शिवशंकर दास, जयप्रकाश, श्रीकांत व अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...