बदायूं, फरवरी 19 -- शहर के मोहल्ला आर्य समाज स्थित रस्तोगी धर्मशाला में 19 फरवरी 2026, गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर मराठा परिवार और सर्राफा व्यवसायियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः नौ बजे भाषण स्पर्धा से होगी। दोपहर दो बजे विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। दोपहर बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा बिरूआबाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर पथिक चौक, टिकटगंज और सर्राफा मार्केट होते हुए आर्य समाज पर संपन्न होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.