गाजीपुर, जून 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को रायगंज स्थित माधवकुटी आश्रम में हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज, संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और सदाशिव राव गोलवलकर के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। मुख्य वक्ता विभाग संघचालक सचिदानन्द ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा करते हुए हिन्दवी स्वराज की स्थापना की। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन वर्ष 1674 में रायगढ़ में शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि ...