बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महाराज वेलफेयर फाउन्डेशन ने मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह पटेल रहे। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। इस मौके पर अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महाराज वेलफेयर फाउन्डेशन ने 'वन नेशन वन ऐजुकेशन' के साथ निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिये 2018 में शुल्क निर्धारण अध्यादेश को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की। एसो होने पर शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था लागू हो सकेगी। महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव चिकित्सा मंच डॉ. डीके गौतम, राजेन्द्र प्रसाद गोंड, डॉ. वीके वर्मा, डॉ. आलोक रंजन ने अपने विचार रखे...