गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति कीओर 19 फरवरी को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। सेक्टर-31 सामुदायिक केंद्र पर मुख्य कार्यक्रम होगा। दोपहर 4:30 बजे सेक्टर-40 सामुदायिक केंद्र से निकलने वाली शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक महाराष्ट्रीयन परिधानों में सजकर भाग लेंगे। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से विशेष ढोल-ताशा दल के 70 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 500 से अधिक शिव भक्त इस यात्रा में शामिल होंगे। शाम के समारोह में महाराज की पालना के माध्यम से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उसके बाद महाराज की आरती ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं गीतों की धूम रहेगी। रात्रि 9 बजे समिति अध्यक्ष शांताराम उदागे धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। दिल्ली से सांसद समेत अन्य लोग अतिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.