पटना, मार्च 15 -- छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को विधानसभा सभागार में किया गया। आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज समिति ने किया। उद्घाटन प्रद्मश्री सम्मानित डॉ. एसएन आर्या, समिति के अध्यक्ष डॉ. सुधीर पटेल, बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री आदि ने दीप जलाकर किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। शिवाजी महाराज के जीवन पर अधारित नाटकीय प्रस्तुति भी हुई। समिति के अध्यक्ष डॉ. सुधीर पटेल ने कहा कि शिवाजी महान शासक के साथ भारतीय अस्मिता व स्वाभिमान के प्रतिक थे। समिति के आयोजन सचिव ई. सतीश पटेल ने समिति द्वारा बच्चों व गरीबों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता समेत विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य रहे।

हिंद...