जौनपुर, जून 27 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। अपना दल (एस) के जिला कार्यालय, मड़ियाहूं में राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उनके सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी ने कहा कि राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के महान दूरदर्शी शासक एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के उत्थान, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक समानता के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरतता के प्रतीक थे छत्रपति शाहूजी महाराज वर्ष 1902 में उन्होंने 50 प्रतिशत आरक्षण ...