गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर। सामाजिक क्रांति के प्रणेता छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती शुक्रवार को सपाइयों ने मनाई। कार्यक्रम का आयोजन सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर आयेाजित हुआ। कार्यक्रम की अगुआई जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने उस समय सामाजिक न्याय की नींव रखी थी। इस समय कोई कल्पना नहीं कर सकता था। कार्यक्रम में विद्या सागर उर्फ छोटू, भृगुनाथ निषाद, मैना भाई, सच्चिदानंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, बालेन्द्र यादव, रमेश सोनकर, रामहित यादव, प्रशान्त कुमार, विजय यादव, विशाल, गौतम, रमेश यादव, विक्की, मास्टर, सर्वेश यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छत्रपति शाहूजी महराज की मनाई गई जयंती यह भी पढ़ें- सपा ने मनाई छत्रपति शाहूज...