पटना, फरवरी 18 -- कांग्रेस ने पूर्व विधायक छत्रपति यादव और एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व प्रवक्ता आनंद माधव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष कपिलदेव यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी। अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रिसर्च विभाग के पूर्व चेयरमैन आनंद माधव एवं पूर्व विधायक छत्रपति यादव की पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता बढ़ती जा रही थी। इसकी गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम से विमर्श के बाद इन दोनों को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.