मुरादाबाद, जून 9 -- मंगलवार को जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारी व स्टेशन रोड के व्यापारियों ने नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल से कैंप आफिस पर मुलाकात की। इस दौरान उन्हें छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा व गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। छत्रपति शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बधाई दी। वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शिवसेना प्रतिमा के उद्घाटन समारोह पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसमें हजारों शिव सैनिक एकत्र होंगे। इसके अलावा पूरे महानगर को भगवा किया जाएगा। कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, नरेंद्र सिक्का, रतन भाटिया, आकाश सिंह, शरद कपूर, तिलक राज शर्मा, राहुल सिंह, राजीव राठौर, बादाम सिंह, पंकज पाल, हर्ष सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुरेश सैनी, मयंक सैनी, उमेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

हिं...