सोनभद्र, जनवरी 5 -- शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। बीना पुलिस नें छत्तीसगढ़ थाना रायगढ़ क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को कोहरौल पानी टंकी के समीप से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बाइक का नंबर प्लेट बदलकर घटना को अंजाम देने वाला आरोपी मध्य प्रदेश के बैढ़न के शर्मा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय नदीम खान पुत्र मुस्तकीम को गिरफ्तार किया। बीना चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार सरोज के मुताबिक मिसिरा गांव के समीप गश्त कर रहे थे। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ आरोपी कोहरौल पानी टंकी के समीप खड़ा है और बाइक बेंचने के फिराक में है। हरकत में आई पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा। चौकी प्रभारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के थाना रायगढ़ में बीते 15 दिसंबर 2025 को बाइक चोरी का मुकदमा पंजीकृत है। थाना रायगढ़ पुलिस से द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.