बागपत, अप्रैल 19 -- रमाला। असारा गांव निवासी 50 वर्षीय मीरहसन की रायपुर, छत्तीसगढ़ में काम के दौरान 60 फीट ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई थी। शनिवार को शव गांव लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बताया गया कि मीर हसन गांव के ही ठेकेदार शाहिद के साथ काम के सिलसिले में रायपुर गया था। वहां वह एक कंपनी में करीब 60 फीट ऊंचाई पर टीन शेड बदलने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक पुरानी टीन टूट गई, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को शव गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। नम आंखों के बीच मीर हसन को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.