साहिबगंज, मार्च 31 -- साहिबगंज । भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा मामले विभाग की ओर से जगदलपुर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया जनजातिय (ट्राइवल) गेम्स में जिले में खेल विभाग की ओर से संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एथलीट एमानुएल किस्कू ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीत इतिहास रच दिया है। ये गेम्स 25 मार्च से तीन अप्रैल तक होगा।कोच योगेश यादव के प्रशिक्षण में 15 साल के एमानुएल किस्कू ने सीनियर पुरुष वर्ग में खेलो इंडिया एथलेटिक्स में पहला पदक जीता है। इसी प्रकार 110 मीटर हर्डल्स में चौथे स्थान पर रहे। इस उपलब्धि पर डीसी हेमंत सती, डीडीसी सतीश चंद्रा,आईटीडीए निदेशक संजय कुमार,अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा,जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष आदि ने बध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.