छत्तीसगढ़ जा रही एंबुलेंस पलटी, दो घायल
सोनभद्र, जून 27 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शनिवार दोपहर एक निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एंबुलेस में सवार दो लोग घायल हो गए। एंबुलेंस छत्तीसगढ़ जा रही थी। चोपन की ओर से एक एंबुलेंस शनिवार को छत्तीसगढ़ जा रही थी। दोपहर तीन बजे के करीब एंबुलेंस जैसे ही दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एंबुलेंस में सवार 24 वर्षीय विकास यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी गाज़ीपुर और 27 वर्षीय छोटू पुत्र अज्ञात निवासी गाज़ीपुर (चालक) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि दोनों घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। आवश्यक प्राथमिक उपचार व निगरानी जारी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.