गढ़वा, अप्रैल 1 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। रंका प्रखंड के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे गोदरमाना में स्थायी बस पड़ाव की सुविधा नहीं है। यह झारखंड सीमा का अंतिम छोर है। यहां से हर दिन डेढ़ सौ से अधिक बसें व यात्री वाहनों का संचालन होता है। बस स्टैंड नहीं होने से लागों को बस से उतरने या गंतव्य तक जाने के लिए चढ़ने के दौरान सड़क पर आना जाना होता है। उससे अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि कनहर नदी पर बना पुल पार करने के बाद छत्तीसगढ़ का रामानुजगंज शहर आता है। वहां सभी तरह की सुविधाएं हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि गोदरमाना में स्थाची बस‌ पड़ाव नहीं रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस पड़ाव के लिए लगातार मांग की जाती है, लेकिन अबतक पहल नहीं किया गया। यहां छत्तीसगढ़ से आनेवाली सभी छ...