छत्तीसगढ़ से प्रवासी मजदूर का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा
गिरडीह, अक्टूबर 1 -- बगोदर। छत्तीसगढ़ में मृत प्रवासी मजदूर वीरेंद्र महतो का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह कुसमरजा गांव पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। बताया गया कि संबंधित कंपनी ने मुआवजा राशि दिए बिना ही पार्थिव शरीर गांव भेज दिया। इस पर विनोद सिंह ने कंपनी से वार्ता कर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास जरूरी है। यह भी पढ़ें- एक महीना पूर्व ही रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ गए मजदूर की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.