दुमका, मई 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। एक साल पहले छत्तीसगढ़ से अपहृत हुई युवती को वहां की पुलिस ने नगर थाना की पुलिस के सहयोग से सोमवार को शहर के शिवसुंदरी रोड से बरामद कर लिया। छत्तीसगढ़ की पुलिस युवती और उसके प्रेमी को अपने साथ लेकर चली गई है। दोपहर को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना की चार सदस्यीय टीम दुमका पहुंची थी। टीम ने नगर थाना प्रभारी अशोक राम को बताया कि पिछले साल पंडरिया से अनामिका साहा नाम की युवती का अपहरण हो गया था। पिता कांग्रेस साहा ने बेटी के अपहरण की शंका जताते हुए मामला दर्ज करायी थी। यह भी पढ़ें- युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा जांच एवं मोबाइल लोकेशन से पता चला कि वर्तमान में युवती झारखंड राज्य के दुमका शहर के नगर थाना क्षेत्र के शिवसुदंरी रोड में रह रही है। टीम लोकेशन से पता लगाकर दुमका पहुंची और स्थान...