रायपुर, मार्च 17 -- छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही राजनीतिक गर्माहट के बीच आगे बढ़ी। दिन की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई मंत्रियों ने सदस्यों के सवालों के जवाब दिए। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक पेश किए जाने का कार्यक्रम भी तय किया। कार्यसूची के तहत वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन पटल पर विभिन्न पत्र रखे, जबकि विधायकों ने ध्यानाकर्षण और याचिकाओं के माध्यम से स्थानीय मुद्दों को उठाया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा प्रारंभ हुई। यह भी पढ़ें- 4 करोड़ की NCERT की नकली किताबें जब्त; UP, छत्तीसगढ़-तेलंगाना में होनी थी सप्लाईधमतरी और कांकेर जिलों में अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा उठा सदन में धमतरी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.