रायपुर, सितम्बर 1 -- छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच मंगलवार को भी कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों के लिए ऑरेंज और 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि दो सितंबर से प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर के चांदो में सर्वाधिक 290 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा एमसीबी के कोटाडोल में 168 मिमी, शंकरगढ़ में 120 मिमी और रायपुर शहर में 131 मिमी बारिश हुई। लगातार बारिश का असर आवागमन पर भी पड़ा है। एमसीबी के कोटाडोल में खिरकी नाला की पुलिया टूट गई है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कोटाडोल को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। आइ...