वार्ता, अप्रैल 17 -- छत्तीसगढ़ में आसमान से आग बरस रहा है। राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सीएमएचओ की बैठक में मौसमी बीमारियों और तापमान में हो रहे बदलाव को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही खराब पंखे, कूलर और एसी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लू और अन्य संभावित बीमारियों से निपटन...