रायपुर, अप्रैल 15 -- छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए। छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ में इस कानून को लागू करने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने समिति के सदस्यों के मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।UCC से आएगी धार्मिक और लैंगिक समानता बता दें कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण, भरण-पोषण एवं पारिवारिक मामलों से संबंधित विवादों में विभिन्न धर्मों के अनुसार अलग-अलग 'पर्सनल लॉ' लागू हैं। अलग-अलग कानूनों की वजह से कानूनी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.