छत्तीसगढ़ में CAF जवान ने किया सुसाइड, परिजनों ने सड़क पर रख दिया शव
बीजापुर, अक्टूबर 2 -- छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ जवान विजेंद्र ठाकुर की मौत को लेकर शुक्रवार को सूरजपुर जिले के देवनगर में परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।परिजनों ने उठाया सवाल शुरुआती जानकारी के अनुसार जवान विजेंद्र ठाकुर का शव बटालियन की ओर से उनके गांव लाया गया। शव पहुंचने के बाद परिजनों ने जवान की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए देवनगर की मुख्य सड़क पर शव रखकर विरोध शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि वे इसे आत्महत्या का मामला मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जवान का शव गांव लाए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.