रायपुर, दिसम्बर 29 -- प्रवर्तन निदेशालय (ED) टीमें आज छत्तीसगढ़ के रायपुर और महासमुंद में नौ जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। ईडी की यह रेड भारतमाला हाईवे प्रोजेक्ट के लिए जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश में रायपुर और विशाखापत्तनम के बीच भारतमाला प्रोजेक्ट सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण मुआवजे के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई। यह मामला भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत हरमीत सिंह खनूजा, उनके साथियों, कुछ सरकारी अफसरों और जमीन मालिकों से जुड़े ठि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.