रायपुर, मार्च 16 -- छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से अधिक देखा जा रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान राजनांदगांव में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज गया है। मौसम विभाग ने 16 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।बदलेगा मौसम का मिजाज छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। रविवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने 16 मार्च से कुछ स्थानों पर मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.