बीजापुर, फरवरी 5 -- छत्तीसगढ़ में 12 नक्सलियों ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। इन पर कुल 46 लाख रुपए का इनाम था। ये नक्सली साउथ सब जोनल ब्यूरो के कैडर थे, जिनमें 8 महिलाएं भी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने इस साल 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 46 लाख रुपए के सामूहिक इनाम वाले 12 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बीजापुर के पुलिस सुपरिटेंडेंट जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि माओवादियों के साउथ सब जोनल ब्यूरो के इस कैडर में 8 महिलाएं भी शामिल हैं। बस्तर पुलिस के 'पूना मार्गेम' (पुनर्वास से सामाजिक एकीकरण तक) पहल के तहत माओवादयों ने सरेंडर किया। अधिकारी ने बताया कि सरेंडर करने वाले सभी माओवादी राज्य सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति से भी प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.