छत्तीसगढ़ में 20.50 लाख उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया, डेडलाइन के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी
वार्ता, नवम्बर 7 -- छत्तीसगढ़ में बिजली बिल की बकाया राशि की वसूली विद्युत वितरण कंपनी के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। प्रदेश के करीब 20.50 लाख आम उपभोक्ताओं पर लगभग 2,421 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। बकायादारों को आर्थिक राहत देने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'मुख्यमंत्री समाधान योजना' के तहत करोड़ों रुपये की छूट दिए जाने के बावजूद भुगतान की स्थिति संतोषजनक नहीं है। सात लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने अब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। विभाग से शनिवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री समाधान योजना के अंतर्गत कुल 20.50 लाख पात्र उपभोक्ताओं में से 13.54 लाख उपभोक्ताओं को राहत दी जा चुकी है। योजना के तहत अब तक कुल 797 करोड़ रुपये की राशि माफ की गई है। इसमें 352 करोड़ रुपये मूल राशि और 445 करोड़ रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.