सरगुजा, अप्रैल 30 -- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 2 नाबालिग आदिवासी लड़कियों संग 6 दरिंदों ने हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप के आरोपियों में 3 नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। पीड़ित लड़कियों की उम्र 15 और 13 साल है। घटना 24 अप्रैल की रात घटी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिफ्तार करके नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों पीड़ित लड़कियां अपनी सहेली के साथ शादी में शामिल होने के बाद पैदल घर लौट रही थीं। तभी 6 मोटरसाइकिल पर सवार 12 लड़के आए और उन्हें घेर लिया। उन्हें अपने साथ चलने का कहने लगे। लड़कियों ने मना किया, तो जबरदस्ती की। इस दौरान लड़कियों की 2 सहेली मौके से भागने में कामयाब रहीं, लेकिन अन्य दो लड़कियां नहीं भाग सकीं। यह भी पढ़ें- दिल्ली के तालाब में जहां डूबकर मरे 3 मासूम, पहले भी...