रायपुर, फरवरी 4 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को नया रायपुर के महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक के दौरान राज्य सरकार ने पुलिस के SOG (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) और दस जिलों में जिला-स्तरीय एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के गठन को मंजूरी दे दी। इसके अलावा इस बैठक में गृह निर्माण मंडल एवं रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित एवं पूर्ण हो चुकी कॉलोनियों को नगर निगम व नगर पालिकाओं को सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में छत्तीसगढ़ क्लाउड फर्स्ट नीति लागू करने को भी स्वीकृति प्रदान की। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि कैबिनेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.