सिमडेगा, मार्च 6 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। कुरडेग से जशपूर जा रही एक यात्री बस छत्तीसगढ़ के कुनकुरी थाना क्षेत्र के करडेगा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में पांच यात्रियो की मौत हो गई। जिसमें तीन यात्री सिमडेगा जिला के है। घटना शुक्रवार के दोपहर की है। मृतकों की पहचान कुरडेग निवासी दिगेश्वर साय, दिगेशवर साय का पांच माह का पुत्र घनश्याम साय और गरजा गांव निवासी सम्पति देवी के रूप में हुई। वहीं जिले के 09 लोग घायल भी हुए है। जिनकी पहचान बसन्ती कुमारी,कमलेश्वर साय,भवंती देवी,बिन्दिया कुमारी,ईश्वर यादव, हिरामनी देवी,मीना कुमारी,सुरेश दास,चांदनी देवी,रविप्रकाश नायक के रूप में हुई है। सभी घायलो का इलाज कुनकुरी के अस्पताल में किया जा रहा है। इधर बताया गया कि घायलों के बेहतर इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने चिकित्सकों को दिशा...