रायपुर, फरवरी 2 -- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के दुधकैयां गांव में दो समुदायों के बीच तनाव हिंसक झड़पों में बदल गया। शिव मंदिर में कथित तोड़फोड़ और उसके बाद मारपीट की घटनाओं ने पूरे इलाके में उग्र माहौल बना दिया। स्थिति बिगड़ने पर कई जिलों से पुलिस बल बुलाकर तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है और दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। दुधकैयां गांव में एक मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ की थी। मामले के सामने आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद जेल से छूटकर युवक अपने रिश्तेदारों के साथ लौटा और ग्रामीणों पर हमला करने लगा।पुलिस तत्काल नहीं पहुंचीः पीड़ित नरेंद्र साहू गांव के नरेंद्र साहू पर तीन युवकों ने मिलकर हमला किया और उसे लकड़ी के डंडों से बुरी तरह पीटा। नरेंद्र साहू के हाथ और पैर में फ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.