जांजगीर-चांपा, अक्टूबर 24 -- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देसी शराब पीने से एक पार्षद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। इस बारे में जानकारी देते हुए शनिवार को जिले के SDOP (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस) टोपेश वर्मा ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की रात पामगढ़ कस्बे में हुई और मृतकों की पहचान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55) और निजी क्लिनिक चलाने वाले जोहित खरे (52) के रूप में हुई है। वर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर देसी शराब पी थी। घर लौटने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उन्हें पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से जांगड़े को बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (स...