छत्तीसगढ़ में व्हाट्स ऐप पर पेपर लीक, कृषि की परीक्षा रद्द
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) से संबद्ध महाविद्यालयों में बीएससी (कृषि) द्वितीय वर्ष के एक विषय की परीक्षा गुरुवार को प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायतों के बाद रद्द कर दी गई। आईजीकेवी के एक अधिकारी ने बताया कि एईएनटी-221 (कृषि कीट विज्ञान) के तहत फसलों और संग्रहित अनाज में कीट प्रबंधन-1 (रबी फसलें) विषय की परीक्षा प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई। हालांकि विश्वविद्यालय ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा रद्द करने की वजह प्रशासनिक कारण बताई। अब यह परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा होगी। विश्वविद्यालय ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की।
जांच प्रक्रिया आईजीकेवी के एक अधिकारी ने बताया कि डीन को शिकायत वाला ईमेल मिलने के बाद कुछ छात्रों के व्हॉट्स ऐप समूहों में एक प्रश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.